उत्तराखंड की भाषा व संस्कृतिLanguage & Culture of Uttarakhand

गढ़वाली भाषा का
डिजिटल शब्दकोश
The Digital
Garhwali Dictionary

गढ़वाली शब्दों के हिंदी और अंग्रेज़ी अर्थ, सही उच्चारण और वाक्य में प्रयोग — सब एक ही ऐप में। अपनी मातृभाषा को जानें, सीखें और अगली पीढ़ी तक पहुँचाएं। Meanings, correct pronunciation and real sentence usage of Garhwali words in Hindi and English — all in one app. Know, learn and pass on your mother tongue to the next generation.

Get it onGoogle Playजल्द हीComing soon onApp Store
Garh Bhasha app: Today's Word screen Garh Bhasha app: Today's Quiz screen Garh Bhasha app: Word Detail screen Garh Bhasha app: Your Progress screen
आज का शब्दWord of the Day 10 Oct
झड़
jhada
हिं
जाड़ों में कई दिनों तक लगातार बारिश
EN
Winds in winter continuously for several …
रोज़ का क्विज़Daily Quizखेलें, सीखें, स्ट्रीक बनाएँPlay, learn, keep your streak
इस हफ़्ते का गीतSong of the Weekन उकाल न उन्दार
आज की कहावतProverb of the Dayबीरू लगी बीरू धार, शीरू लगी शीरू धार
  • 5,032+गढ़वाली शब्दGarhwali words
  • 3भाषाएँ — गढ़वाली, हिंदी, EnglishLanguages — Garhwali, Hindi, English
  • रोज़Dailyनया शब्द व क्विज़New word & quiz
  • 100%पूरी तरह मुफ़्तFree to use
Garh Bhasha

अपणी बोली, अपणी पहचान।Your language. Your identity.

गढ़वाली सीखें, नए शब्द खोजें, उनके अर्थ समझें, कहावतें और वाक्य पढ़ें — और अपनी भाषा को सहेजने में हाथ बँटाएँ।Learn Garhwali, discover new words, understand their meanings, read sayings and phrases — and help keep the language alive.

हमारे बारे मेंAbout Us

अपनी भाषा, अपनी पहचानYour Language, Your Identity

गढ़वाली, उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की भाषा है। पीढ़ियों से चले आ रहे इन शब्दों को सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुँचाना ही Garh Bhasha का उद्देश्य है — चाहे आप पहाड़ में रहते हों या महानगर में, अपनी जड़ों से जुड़े रहें। Garhwali carries the rich cultural heritage of Uttarakhand. Garh Bhasha exists to preserve these generations-old words and pass them on to the next one — whether you live in the hills or a faraway city, stay connected to your roots.

हमारी कहानी पढ़ेंRead Our Story
छात्र व शोधार्थीStudents & Researchers

गढ़वाली भाषा सीखने और शोध करने वालों के लिए विश्वसनीय स्रोत।A reliable source for anyone learning or researching the Garhwali language.

प्रवासी परिवारFamilies Away From Home

पहाड़ से दूर रहकर भी बच्चों को मातृभाषा से जोड़े रखें।Keep your children connected to their mother tongue, even far from the hills.

बोली-भाषा प्रेमीLanguage Enthusiasts

सही उच्चारण और वाक्य-प्रयोग के साथ रोज़ नए शब्द सीखें।Learn new words every day, with correct pronunciation and usage.

पूरा समुदायThe Whole Community

कहावतें, गीत और लोक-संस्कृति — सबके लिए, सबकी भाषा में।Proverbs, folk songs and culture — for everyone, in everyone's language.

हमारी भाषाOur Language

गढ़वाली भाषाThe Garhwali Language

गढ़वाली उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में मुख्य रूप से बोली जाने वाली एक प्रमुख केंद्रीय पहाड़ी भाषा है। यह हिमालयी क्षेत्र की समृद्ध भाषाई एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। Garhwali is a prominent Central Pahari language primarily spoken in the Garhwal region of Uttarakhand. It forms an important part of the rich linguistic and cultural heritage of the Himalayan region.

गढ़वाली भाषा में क्षेत्रीय विविधता के कारण शब्दों, उच्चारण और बोलचाल की शैली में स्थानीय स्तर पर भिन्नताएँ देखने को मिलती हैं। एक ही शब्द का उच्चारण अलग-अलग क्षेत्रों में अलग रूपों में प्रचलित हो सकता है। यही विविधता गढ़वाली भाषा की जीवंतता और समृद्ध लोकभाषायी स्वरूप को दर्शाती है। Garhwali reflects considerable regional diversity in its vocabulary, pronunciation, and patterns of everyday speech. The same word may be pronounced differently across different parts of Garhwal. This linguistic diversity is an important characteristic of the living and evolving nature of the Garhwali language.

क्षेत्रRegionगढ़वाल, उत्तराखंडGarhwal, Uttarakhand
भाषा परिवारLanguage groupकेंद्रीय पहाड़ीCentral Pahari

एक शब्द, कई उच्चारणOne Word, Many Pronunciations

शब्दकोश में दर्ज वास्तविक उदाहरणReal entries from the dictionary
कट्वरि katvari बठुळी bathuli
= कटोरीBowl

भाषा और सांस्कृतिक विरासतLanguage and Cultural Heritage

भाषा किसी भी समाज की पहचान, संस्कृति और सामूहिक स्मृति का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। इसके माध्यम से लोग अपने विचारों, भावनाओं, अनुभवों और परंपराओं को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुँचाते हैं। Language is an essential part of a community's identity, culture, and collective memory. It enables people to communicate their thoughts, emotions, experiences, traditions, and knowledge from one generation to the next.

किसी भाषा का लुप्त होना केवल शब्दों और बोलचाल की एक पद्धति का समाप्त होना नहीं है, बल्कि उसके साथ उस भाषा से जुड़ी लोककथाएँ, गीत, कहावतें, परंपराएँ, सांस्कृतिक ज्ञान और जीवन-दृष्टि भी प्रभावित होती हैं। इसलिए किसी भाषा का संरक्षण और संवर्धन उसकी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। When a language disappears, it is not merely a vocabulary or means of communication that is lost. Along with it, generations may lose access to traditional stories, folk songs, sayings, cultural practices, indigenous knowledge, and distinctive ways of understanding the world. Preserving and promoting a language is therefore an important part of protecting cultural heritage.

भाषा के साथ जीवित रहती हैंWhat lives on with a language
लोककथाएँStories गीतFolk songs कहावतेंSayings परंपराएँTraditions सांस्कृतिक ज्ञानIndigenous knowledge जीवन-दृष्टिWorldview

गढ़वाली भाषा की क्षेत्रीय विविधताRegional Diversity of Garhwali

गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों में गढ़वाली भाषा के शब्द-भंडार, उच्चारण और अभिव्यक्ति में उल्लेखनीय विविधता पाई जाती है। भौगोलिक क्षेत्र और स्थानीय बोलचाल के प्रभाव के कारण अनेक शब्दों के एक से अधिक प्रचलित उच्चारण मिलते हैं। Garhwali displays considerable variation in vocabulary, pronunciation, and expression across different parts of the Garhwal region. Differences in geography and local speech traditions have resulted in multiple commonly used pronunciations of certain words.

यह शब्दकोश गढ़वाली भाषा के ऐसे ही प्रचलित शब्दों और उनके स्थानीय उच्चारणों को संकलित करने का एक प्रयास है। इसका उद्देश्य भाषा के शब्द-भंडार को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करना तथा गढ़वाली भाषा के अध्ययन, उपयोग और संरक्षण में योगदान देना है। This dictionary is an effort to document and present commonly used Garhwali words along with their regional pronunciations. Its purpose is to make the language's vocabulary more accessible and to contribute to the study, use, preservation, and continued development of Garhwali.

अध्ययनStudy उपयोगUse संरक्षणPreservation

भाषा एक निरंतर विकसित होने वाली प्रक्रिया है। इसलिए इस शब्दकोश के निरंतर परिष्कार और विस्तार की संभावनाएँ बनी रहेंगी। आपके सुझाव, स्थानीय शब्दों की जानकारी और उपयोगी योगदान इस प्रयास को और अधिक समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। A language is constantly evolving, and there is always scope for refinement and expansion. Your suggestions, knowledge of local words, and valuable contributions can help make this dictionary more comprehensive and representative of the language.

गढ़वाली भाषा और हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के इस प्रयास में आपका स्वागत है। Welcome to this effort to preserve, document, and celebrate the Garhwali language and its rich cultural heritage.
विशेषताएँFeatures

एक शब्दकोश, जो पूरी भाषा साथ लाएA Dictionary That Brings the Whole Language

Garh Bhasha ऐप की मुख्य विशेषताएँ, जो शब्द सीखना आसान और रोचक बनाती हैं।The core features of the Garh Bhasha app that make learning words easy and fun.

तुरंत शब्द खोजInstant Word Search

हज़ारों गढ़वाली शब्दों में से पल भर में अपना शब्द खोजें।Find your word among thousands of Garhwali entries in an instant.

हिंदी + अंग्रेज़ी अर्थHindi + English Meaning

हर शब्द का अर्थ हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में, उच्चारण सहित।Every word's meaning in both Hindi and English, with pronunciation.

वाक्य में प्रयोगExample Sentences

हर शब्द के साथ उदाहरण, ताकि आप उसे सही संदर्भ में इस्तेमाल कर सकें।Every word comes with an example, so you can use it in the right context.

आज का शब्दWord of the Day

हर दिन एक नया शब्द सीधे नोटिफिकेशन में — बिना खोजे भी सीखते रहें।A new word delivered straight to your notifications every day.

पसंदीदा शब्द सहेजेंSave Favourite Words

पसंद आए शब्दों को Favourites में सहेजें और कभी भी दोबारा पढ़ें।Save the words you love to Favourites and revisit them anytime.

कहावतें और लोकगीतProverbs & Folk Songs

गढ़वाली कहावतों और पारंपरिक गीतों के ज़रिए संस्कृति से भी जुड़ें।Connect with the culture through Garhwali proverbs and traditional songs.

कैसे काम करता हैHow It Works

पाँच आसान चरणों में सीखेंLearn in Five Easy Steps

STEP 01
ऐप डाउनलोड करेंDownload the App

Play Store से Garh Bhasha इंस्टॉल करें।Install Garh Bhasha from the Play Store.

STEP 02
शब्द खोजेंSearch a Word

सर्च करें या श्रेणी अनुसार ब्राउज़ करें।Search directly or browse by category.

STEP 03
अर्थ पढ़ेंRead the Meaning

हिंदी, अंग्रेज़ी अर्थ और उच्चारण देखें।See the Hindi, English meaning and pronunciation.

STEP 04
सहेजेंSave It

पसंदीदा शब्दों को Favourites में जोड़ें।Add favourite words to your list.

STEP 05
रोज़ सीखेंLearn Daily

हर दिन नए शब्द का नोटिफिकेशन पाएं।Get a new word notification every day.

ऐप की झलकApp Preview

Garh Bhasha ऐप के अंदरInside the Garh Bhasha App

असल ऐप की स्क्रीन — आज का शब्द, रोज़ की क्विज़, आपकी प्रगति, बैज और भी बहुत कुछ।Real screens from the app — today's word, the daily quiz, your progress, badges and more.

Garh Bhasha app: Today's Word screen
आज का शब्दToday's Wordहिंदी व अंग्रेज़ी अर्थ, हर दिनHindi & English meaning, every day
Garh Bhasha app: Daily Quiz screen
रोज़ की क्विज़Daily Quizदिन में एक बार, 5 छोटे सवाल5 quick questions, once a day
Garh Bhasha app: Word Detail screen
शब्द विवरणWord Detailअर्थ, हाल के व संबंधित शब्दMeanings, recent & related words
Garh Bhasha app: Your Progress screen
आपकी प्रगतिYour Progressस्ट्रीक, सटीकता व गतिविधिStreaks, accuracy & activity
Garh Bhasha app: Badges screen
बैजBadgesसीखें, योगदान दें और बैज पाएँEarn badges as you learn & contribute
Garh Bhasha app: Trending & Proverbs screen
ट्रेंडिंग व कहावतेंTrending & Proverbsलोकप्रिय शब्द व आज की कहावतPopular words & today's proverb
Garh Bhasha app: Similar Words & Songs screen
मिलते-जुलते शब्द व गीतSimilar Words & Songsएक जैसे सुनाई देने वाले शब्द व सप्ताह का गीतSound-alike words & song of the week
भाषा के साथ संस्कृतिCulture Alongside Language

सिर्फ़ शब्द नहीं, पूरी विरासतNot Just Words — a Whole Heritage

Garh Bhasha में शब्दों के साथ-साथ गढ़वाली कहावतें, पारंपरिक लोकगीत और पहाड़ की लोक-संस्कृति भी — ताकि भाषा के साथ उसका सांस्कृतिक संदर्भ भी जीवित रहे। Alongside words, Garh Bhasha brings Garhwali proverbs, traditional folk songs and the folk culture of the hills — so the language's cultural context stays alive too.

  • हर हफ़्ते एक नया लोकगीतA new folk song every week
  • रोज़ एक नया शब्दA new word every day
  • रोज़ एक कहावतA proverb every day
  • रोज़ की क्विज़ — 5 सवालA daily quiz — 5 questions

आज ऐप में यही दिख रहा हैLive — exactly what the app shows today

आज का शब्दWord of the Day
झड़
jhada

जाड़ों में कई दिनों तक लगातार बारिश
Winds in winter continuously for several days

आज की कहावतProverb of the Day

बीरू लगी बीरू धार, शीरू लगी शीरू धार

अपने-अपने रास्ते पर चलना या अलग हो जाना।To go one’s separate way.

आज की क्विज़Today's Quiz सवाल 1 / 5Question 1 / 5

इसे गढ़वाली में क्या कहते हैं?What is the Garhwali for:

to grind

पीसना — किसी वस्तु को चक्की या सिल पर महीन करना

  1. Aपीसण
  2. Bघसै-लिपै
  3. Cउब्ब
  4. Dहतल्योण
ऐप में जवाब देंAnswer in the app
गढ़वाल को जाणाKnow Garhwal

गढ़वाल की लोक संस्कृतिThe Folk Culture of Garhwal

पूरी जानकारी देखेंExplore All
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नFrequently Asked Questions

आपके सवाल, हमारे जवाबYour Questions, Answered

अगर आपका सवाल यहाँ नहीं है, तो हमें सीधे लिखें।If your question isn't here, write to us directly.

संपर्क करेंContact Us

जी हाँ, Garh Bhasha पूरी तरह मुफ़्त है — डाउनलोड और उपयोग दोनों के लिए कोई शुल्क नहीं।Yes, Garh Bhasha is completely free — no charge for download or use.

नहीं, हर गढ़वाली शब्द का अर्थ हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दिया जाता है, साथ में उच्चारण भी।No, every Garhwali word's meaning is given in both Hindi and English, along with pronunciation.

ऐप को अंग्रेज़ी, हिंदी या गढ़वाली — तीनों में से किसी भी भाषा में इस्तेमाल किया जा सकता है, Settings > Language से।The app can be used in English, Hindi or Garhwali — choose from Settings > Language.

बिल्कुल! ऐप के Feedback सेक्शन या नीचे दिए Contact फॉर्म से हमें शब्द, कहावत या सुधार भेजें।Absolutely! Send us words, proverbs or corrections via the app's Feedback section or the contact form below.

फ़िलहाल Garh Bhasha Android (Google Play) पर उपलब्ध है। iOS वर्ज़न पर काम जारी है।Garh Bhasha is currently available on Android (Google Play). The iOS version is in progress.
संपर्क करेंGet in Touch

सुझाव या नया शब्द भेजना चाहते हैं?Have a suggestion or a new word?

हम गढ़वाली भाषा प्रेमियों, शोधार्थियों और योगदानकर्ताओं से जुड़ना चाहते हैं। हर संदेश हमारी टीम पढ़ती है।We'd love to connect with Garhwali language lovers, researchers and contributors. Every message is read by our team.

  • ईमेल करेंEmail ushello@garhbhasha.app
  • पताAddressबालावाला, देहरादून, उत्तराखंडBalawala, Dehradun, Uttarakhand
  • ऐप सेFrom the appसेटिंग्स › फ़ीडबैक से भी शब्द भेजेंSend words via Settings › Feedback
हमें फ़ॉलो करेंFollow us

हमें संदेश भेजेंSend us a message

आप किस बारे में लिखना चाहते हैं?What's it about?
कृपया अपना नाम लिखें।Please enter your name.
कृपया सही ईमेल पता लिखें।Please enter a valid email address.
संदेश कम से कम 10 अक्षरों का हो।Message must be at least 10 characters.
0/2000
आपका ईमेल किसी से साझा नहीं किया जाएगा।We never share your email.